मध्य प्रदेशराज्य

आदिवासी विद्रोह पर बनी फ़िल्म “जंगल सत्याग्रह” का शो दिखाएंगे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी दलों के नेताओं को दिया आमंत्रण 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बैतूल अंचल के आदिवासी नायकों द्वारा 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और ज़मीन के लिए किये गए संघर्ष पर आधारित फिल्म ”जंगल सत्याग्रह“ का भोपाल में प्रदर्शन रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज यहाँ बयान जारी करते हुए कहा कि 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की जीवंत गाथा है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि कैसे मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों ने 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी। 

33d00fc9 5a81 4830 8163 9b896555bbdc

पूर्व सीएम ने बताया कि इस फ़िल्म में बैतूल अंचल के क्रांतिकारी आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू एवं जुगरू गोंड द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किये गए संघर्ष को दिखाया गया है वहीँ गैर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस नेता दीपचंद गोठी, बिहारी लाल पटेल, डॉ शारदा प्रसाद, पुरषोत्तम बालाजी अम्बेकर की भूमिका भी अहम थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जंगल सत्याग्रह फ़िल्म के लेखक एवं डायरेक्टर प्रदीप उइके को बधाई देते हुए कहा कि मैं बधाई देता हूँ डॉ प्रदीप उइके जी को जो कि बैतूल के एक सुशिक्षित आदिवासी हमारे भाई है उन्होंने जंगल सत्याग्रह पर एक फीचर फ़िल्म बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूँ कि ये पहला प्रयास है हमारे आदिवासी भाइयों का जहाँ उन्होंने अपने ही प्रयासों से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ही नहीं लेकिन आदिवासियों के हित में एवं उनके बलिदानी इतिहास के सम्बन्ध में उन्होंने ये फ़िल्म बनाई है।

00b5d355 78b8 4454 9353 a55cbcedec65 13a4feef7 9551 4a96 9f4f 1b70cd63ebd2

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पूरे आयोजन को राजनीति से दूर रखा है इसीलिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के समस्त विधायकों एवं नेताओं को आमंत्रित किया है तो वहीँ मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के समस्त विधायकों एवं नेताओं को भी आमंत्रित किया है।

 "जंगल सत्याग्रह" फ़िल्म के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रयास है कि मध्यप्रदेश के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश प्रेम को जनमानस तक पहुँचाया जाए। पूर्व सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे "जंगल सत्याग्रह" फ़िल्म के प्रदर्शन के इस आयोजन में अवश्य भाग लें। फ़िल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में 13 जनवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे रखा गया है, जिसमें विधानसभा के गेट क्रमांक 5 से बिना किसी पास के सीधे प्रवेश हो सकेगा।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button