मध्य प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन विधानसभा 1 के दलाल बाग़ में हुआ कुश्ती का महाकुंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मालिक रही मुख्य रूप से मौजूद
देश विदेश की विभिन्न 54 महिला पहलवानों ने दिखाया अखाड़ों में अपना दम खम
नारी शक्ति रखती है पूरे परिवार के स्वास्थ का ख्याल, इसलिए उनका स्वस्थ रहना आवश्यक – आकाश विजयवर्गीय

570ecc99 6807 47a7 a179 452e21653123

इंदौर। मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन और आकाश विजवर्गीय के नेतृत्व में एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश-विदेश की 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लेकर अखाड़े में दम-खम दिखाते हुए अपनी शारीरिक और मानसिक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। कुश्ती के परंपरागत और आधुनिक दांव-पेंच लगाकर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और दर्शकों ने भी महिला पहलवानों के इस दंगल का जमकर लुत्फ उठाया और महिला पहलवानों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और आोलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान श्रीमती साक्षी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

efcd5a73 f858 44ee 88ed d2fad2b9f209

नारी शक्ति रखती है परिवार के स्वास्थ का ख्याल- आकाश विजयवर्गीय

इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मातृ शक्ति को समर्पित है और हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वास्थ के प्रति जागरुकता को फैलाना है। किसी भी परिवार के बेहतर स्वास्थ का ख्याल रसोई से रखा जाता है और रसोई पर हमारी मातृशक्ति का नियंत्रण रहता है इसलिए हमारा पहला लक्ष्य यह होना चाहिए कि हमारी माता, बहनें और बेटियां स्वस्थ रहें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश नारी शक्ति के स्वास्थ को बेहतर करना है। हम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाएंगे। विधानसभा 1 लोकसभा में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाने वाला क्षेत्र रहा,सदस्यता अभियान में भी हम नंबर 1 रहे, समर्पण निधि संग्रह में भी हम नंबर वन रहे हैं।

907553c1 2822 4022 9870 eae2ee94833e

अंतराष्ट्रीय नियमों से हुई प्रतियोगिता

दलाल बाग में आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, मंगोलिया और नेपाल के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, महू, खातेगांव के अलावा दूसरे शहरों से महिला पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती की 27 प्रतियोगिताओं में कुल 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इंदौर की 15 महिला पहलवान शामिल हुई थी, इसमें 6 महिला पहलवान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला पहलवानों को लाखों रुपये की ईनामी राशि और मेडल दिए गए। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन अंतराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार किया गया। पहलवानों के स्कोर के लिए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड की मदद ली गई। कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र के अनुभवी संचालकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी की व्यवस्था करने के साथ निर्णय के लिए थर्ड अंपायर की भी मदद ली गई। कार्यक्रम स्थल पर 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है साथ ही वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की थी।

32d085a4 dee9 470b aaaa 808c5bec37e3

नारी शक्ति ने किया पराक्रम का प्रदर्शन

कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति ने शक्ति का आव्हान करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात 6 बार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हनुमंत ध्वज पथक की ढोल-ताशों से सुसज्जित टीम ने भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी। इस टीम में कुल 350 सदस्य हैं, जो देशभर में प्रस्तुति देने के लिए जाते हैं। इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय एवं उनकी माताजी श्रीमती आशा विजयवर्गीय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सत्यनारायण सत्तन ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं शहर के विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद, पहलवान, खलीफाओं के साथ ही क्षेत्र 1 और इंदौर के पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे।

 

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button