छत्तीसगढ़

CG Accident- भीषण सड़क हादसा: नाला के पास पिकअप और कार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, इतने घायल, दर्दनाक तस्वीर आई सामने…

गरियाबंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.

WhatsApp Image 2025 04 29 at 6.40.33 PM

जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा टोनही नाला के पास मंगलवार को हुआ. पिकअप वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जो छुरा से भिरालाट बारात जा रहे थे. वहीं कार में चार लोग बीजापुर से रायगढ़ की ओर यात्रा कर रहे थे. टोनही नाला के पास दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई.

WhatsApp Image 2025 04 29 at 6.40.33 PM 1

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक की पहचान की जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर पूरे ममले की जांच कर रही है.

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button