अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना किया। आज बुधवार सुबह 5 बजे LG मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे रवाना किया। इस दौरान शिव भक्तों के हर-हर महादेव और ‘बम बम भोले’ के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में पैंतीस सौ से ज्यादा यात्री रवाना हुए हैं।

146 वाहनों में जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। यात्रियों का यह जत्था 3 जुलाई को पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेगा। जम्मू के भगवती नगर स्थित श्री अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से यात्रियों का यह जत्था श्रीनगर के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ।

बता दें कि 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे। इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जबकि तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। रजिस्ट्रेशन कराने आए एक श्रद्धालु ने कहा, ‘इस बार लोग उत्साहित हैं। पहलगाम हमले के बाद भी अब कोई डर नहीं है। व्यवस्थाएं अच्छी हैं और प्रशासन हमारे साथ है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, ‘मुझे बाबा अमरनाथ पर भरोसा है। आतंकवादी जो चाहें करें, हम पर इसका कोई असर नहीं होगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर आएं ताकि हमारी सेना और सरकार यह कह सके कि हम पर आतंकियों की हरकतों का कोई असर नहीं हैं।

इस बार रोज़ाना 15,000 श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल के रास्ते अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। अब तक करीब सवा तीन लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस बार भी श्रद्धालु ऑन स्पॉट भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों में उत्साह साफ दिख रहा है। भोले के भक्त बाबा के जयकारे लगा रहे हैं। इनका एक ही संकल्प है, एक बार बाबा बर्फानी के दर्शन हो जाए।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button