छत्तीसगढ़

वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….

रायपुर: नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र. 08 एवं 09 में आज 54 लाख रूपये के सड़क रोशनी कार्य की सौगात प्रदान की गई। प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन उनके हाथों किया गया।

निगम द्वारा लगातार किये जा रहे विकास कार्यो की अगली कड़ी में कोरबा जोन के वार्ड क्र. 08 एवं 09 अंतर्गत सीतामणी हटरी मेन रोड से इमलीडुग्गू स्वागत द्वार तक 54 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सड़क बत्ती स्ट्रीट लाईट स्थापना का कार्य किया जाना हैं, जिसके तहत 60 नग विद्युत खंभों की स्थापना कर स्ट्रीट लाईट लगाई जाएंगी। आज सीतामणी सामुदायिक भवन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने उक्त नागरिक सुविधा से जुडे़ महत्वपूर्ण कार्य हेतु भूमिपूजन किया तथा तत्काल कार्य प्रारंभ कर समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

ई.व्ही.चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इलेक्ट्रानिक वाहनों की चार्जिंग हेतु महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराते हुये घंटाघर निहारिका मार्ग पर स्थित स्मृति उद्यान के समीप 25 लाख रूपये की लागत से ई.व्ही. चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ उनके करकमलों के द्वारा किया गया।

जनताजनार्दन की इच्छा मेरे लिये सर्वोपरि 

सीतामणी सामुदायिक भवन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा क्षेत्र की जनता की इच्छा का पूर्ण सम्मान करना, उनकी इच्छा व आवश्यकतानुसार विकास कार्यो को गति व दिशा देना तथा उनके सुख-दुख में उनके साथ खडे़ रहना, मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि कोरबा के विकास एवं नागरिक सुविधाओं की बेहतरी के लिये विगत 02 वर्ष के दौरान लगभग साढे 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, पुल-पुलिया निर्माण एवं जीर्णोद्धार, सड़कों का निर्माण व डामरीकरण, पानी, बिजली सहित विभिन्न अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य के साथ-साथ अन्य विविध कार्यो व योजनाओं हेतु यह राशि स्वीकृत कराई गई है, निगम के प्रत्येक वार्ड में वहॉं की जनता की इच्छा के अनुरूप व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य हो रहा है तथा विकास कार्यो हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन प्रशासन प्रदेश को दिया है तथा इसके लिये हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध भी है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार सुशासन पर एवं जनताजनार्दन की सेवा पर विश्वास रखती है, इसी का परिणाम है कि आज देश व प्रदेश में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

अंधेरी सड़कों पर बिखरेगा उजियारा 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा लगातार विकास कार्य कर रहा है, नागरिक सुविधायें बेहतर हो रही हैं तथा बर्षो से व्याप्त जनसमस्यायें दूर की जा रही हैं। उन्होने कहा कि सड़कों पर जहॉं अंधेरा पसरा रहता था, वहॉं अब उजाला बिखरेगा, सम्पूर्ण कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 5000 स्ट्रीट लाईट लगाये जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, इससे सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा, लोगों को सड़क रोशनी की पर्याप्त सुविधा प्राप्त होगी। उन्हेाने कहा कि विगत 02 वर्ष के दौरान कोरबा निगम क्षेत्र के विकास हेतु उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा साढे़ 800 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये गये हैं, जिसके परिणाम स्वरूप एक बार फिर कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है।

भूमिपूजन व शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर  पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, राधा महंत, उर्वशी राठौर, रूबीदेवी सागर, पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, उपेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा,  रूखमणी नायर, बंशी महिलांगे, सुफलदास महंत, सुरेन्द्र राजवाडे़, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, दीपक यादव, मनोज सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह राजपूत, विणु पाहुजा, सतविंदर सिंह बग्गा, परविंदर सिंह, रंजू यादव, सुजित राठौर, धर्मपाल सोलंकी, नवीन जायसवाल, उषा यादव, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button