छत्तीसगढ़

कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन: उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन….

रायपुर: कोरबा शहर के अंतर्गत मोतीसागरपारा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7, धनुहार मोहल्ला में जयसिंह सनवाल के घर से तारा चंद्र श्रीवास के घर तक 7 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 8, सीतामणी मोतीसागरपारा में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। इसी वार्ड में पूर्व पार्षद बंशीलाल महिलांगे के घर के सामने से कुष्ठ आश्रम एवं प्राथमिक शाला जाने वाले मुख्य मार्ग पर 8 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।

सीबीडी प्लांट एरिया, बरबसपुर में 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, रिटेनिंग वॉल, बॉक्स कलवर्ट, पीचिंग, बोरवेल, पीएंडएफ तथा हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्य किए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्ड क्रमांक 10, वैष्णो दरबार रेलवे लाइन बस्ती में 20 लाख 98 हजार रुपये की लागत से डीआई मुख्य पाइपलाइन को 150 मिमी व्यास की वितरण पाइपलाइन से जोड़ने और उसके विस्तार का कार्य होगा। वार्ड क्रमांक 14 में ओचटी के पीछे से अमरावपारा एवं रेलवे कॉलोनी तक 38 लाख 23 हजार रुपये की लागत से 450 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन से वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में कम दबाव की पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कर धरातल पर उतारा जा रहा है। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र तक पहुंचे। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्रीमती रूबी देवी सागर सहित अन्य पार्षदगण, बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button