छत्तीसगढ़

’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वरोजगार कर रहे पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद करेंगे और लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स तथा प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे। महोत्सव में पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों, उनकी शाखाओं और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान से जोड़ने विशेष सत्र भी आयोजित किया गया है। इनके साथ ही फूड स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी महोत्सव में होंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ‘उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम‘ थीम पर आयोजित स्वनिधि महोत्सव 14 नवम्बर को सुबह दस बजे से साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। महोत्सव का संदेश श्आत्मनिर्भर भारत, सशक्त शहरी विकास, स्वरोजगार से नई संभावनाएंश् रखा गया है।

’उप मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कार वितरण, पथ विक्रेताओं के अनुभव भी जानेंगे’

महोत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे। वे पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों एवं उनकी शाखाओं को सम्मानित करेंगे। योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगरीय निकायों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

’वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान पर विशेष सत्र’

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि महोत्सव में वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक, विभिन्न बैंकों तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अधिकारी जानकारी देंगे। डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर्स द्वारा डिजिटल भुगतान अभियान के बारे में बताया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी होंगे।

’वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे अध्यक्षता, सांसद-विधायक भी होंगे शामिल’

स्वनिधि महोत्सव की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा तथा अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button