बॉक्सिंग कोच रोहित कहार ने बॉक्सिंग में तीन साल में एक के बाद एक बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतकर श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी का नाम रोशन…….
रायसेन (म.प्र.) : पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बाड़ी , जिला रायसेन (म.प्र.) में कार्यरत बॉक्सिंग कोच रोहित कहार ने अपनी तीन वर्षों की कोचिंग में निरंतर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय की बॉक्सिंग टीम ने , जिला एवं राज्य स्तर की कई प्रतिष्ठित बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अनेक पदक जीते हैं।
इन तीन वर्षों में कोच रोहित कहार ने खिलाड़ियों को कठिन प्रशिक्षण देकर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाया, जिसके परिणामस्वरूप कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे।
राष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी बालक वर्ग
कृष्णांत गौर, सत्यम आदिवासी, विकास ठाकुर, प्रयाग धराड़, नमन रघुवंशी, शिवांश आदिवासी
राष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी बालिका वर्ग
गरिमा चौधरी, गुंजन पष्टारिया, प्राची साहू, माधवी रजक
कोच रोहित कहार का उद्देश्य भविष्य में और अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी तैयार करना और जिले को खेल जगत में नई पहचान दिलाना है।
विद्यालय प्रबंधन का योगदान
इस उपलब्धि पर विद्यालय के सम्मानित अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की –
प्रधानाचार्य – श्री जितेंद्र कुमार
उप-प्राचार्य – श्री निशांत कुमार तिवारी
पी.ई.टी. शिक्षिका – श्रीमती संगीता गुरुदेव
पी.ई.टी. शिक्षिका – श्री डॉ. रणधीर



