मध्य प्रदेश
Trending

MADHYA PRADESH WEATHER : MP की गर्मी के तीखे तेवर, तापमान 41 डिग्री के पार;

तूफान 'मोचा' के वजह से चलेगी आंधी-तूफान…….

MADHYA PRADESH WEATHER: मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल सकता है | मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी पुरे प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह थम चूका है | सोमवार को 41 डिग्री के ऊपर पारा रहा | मोचा तूफान के चलते आज हल्की बारिश और आंधी की सम्भावना भी जताई जा रही है |

MADHYA PRADESH WEATHER: मध्य प्रदेश में मई के दुसरे हफ्ते में भी गर्मी का सितम, चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग बहुत परेशान है | सोमवार की सुबह राजधानी भोपाल में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया | कई जगह पर तापमान की वजह से रोड का डामर भी पिघल गया | मौसम विभाग की माने तो आज दोपहर तक गर्मी और उमस के बाद कुछ जगहों में हलकी बारिश भी हो सकती है | मोचा तूफ़ान के वजह से आंधी और हलकी बारिश हो सकती है |

MADHYA PRADESH WEATHER 15 मई के बाद मध्य प्रदेश में चलेगी ‘लू’

मौसम विभाग की माने तो राजधानी में दोपहर तक तेज धुप और उसके बाद आंधी और हलकी बारिश हो सकती है | तापमान में भी गिरावट हो सकती है | मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में गर्मी का सितम जारी रहेगा | तापमान में बढोतरी के साथ-साथ 15 मई से हीट वेव (लू) चलने की सम्भावना है | भोपाल, उज्जैन, इंदौर और कई अन्य शहरों में गर्मी और बढेगी | रात में भी तापमान बढ़ है है |

मोचा तूफ़ान के वजह से बदल सकता है मौसम

बंगाल की खाड़ी से उठ मोचा तूफ़ान के वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है | मध्य प्रदेश में भी इसका प्रभाव दिखने के आसार है | हवा भी सामान्य से दो तीन गुनी ज्यादा हो सकती है | मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर,रायसेन,विदिशा,नीमच,शहडोल,जबलपुर,छतरपुर,अनुपपुर,निवाड़ी,रीवा, मंदसौर,सागर में हलकी बारिश की सम्भावना है | सिवनी में ओले गिरने की भी सम्भावना है |

यह भी पढ़े : GO FIRST AIRLINE की बिक्री पर रोक, जाने क्या है खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button