छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें क्या है राज्यों के हाल

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।

  • जन की बात के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-5 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को 106 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-6 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24-टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। पार्टी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।
  • मध्य प्रदेश में टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-117 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 109-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • इंडिया टीवी और सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 140-149 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 70-89 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी अधिकतम 15 सीटें जीत सकती है।
  • दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 95-115 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को अधिकतम 15 सीटें मिल सकती हैं।

राजस्थान में CM अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार

img 5325

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

  • आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 भारतवर्ष और पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं। 
  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।
  • राजस्थान में इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा केवल 80 से 90 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस 65-75 सीटें जीत सकती है। भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 12-19 सीटें जा सकती हैं।
  • दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 85-95 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 10-15 सीटों का अनुमान है।
  • एबीपी सी वोटर के अनुसार, कांग्रेस को 71-91 सीटों पर जीत मिल सकती है।भाजपा को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 9-19 सीटें जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़: एग्जिट पोल के अनुमान में कांटे की टक्कर

img 5326

जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।

  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button